फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Family locked in room; 2.5 lakh and gold jewelry weighing eight tolas stolen.

Kangra News: परिवार को कमरे में बंद कर ढाई लाख रुपये, आठ तोले सोने के गहने उड़ाए

Fri, 03 Jul 2026 01:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Family locked in room; 2.5 lakh and gold jewelry weighing eight tolas stolen.
ठानपुरी में चोरों द्वारा द्वारा तोड़ी गई वह अलमारी जिसमें से नकदी और गहनों किए गए चोरी। फोटो जाग
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां के ठानपुरी में वीरवार तड़के शातिरों ने एक घर में घुसकर परिवार को कमरे में बंद कर दिया और करीब ढाई लाख रुपये की नकदी और सात से आठ तोले सोने के गहने चोरी कर भाग गए।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी तोड़कर प्रवेश किया और जिस कमरे में परिवार के सदस्य सो रहे थे, उसे बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद दूसरे कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घटना के समय घर के मुखिया नौकरी के सिलसिले में बाहर थे। घर में उनकी पत्नी, बेटा और बेटी सो रहे थे। तड़के करीब 3 बजे परिवार का एक सदस्य बाथरूम जाने के लिए उठा तो कमरे का दरवाजा नहीं खुला। जांच करने पर पता चला कि कमरे की कुंडी बाहर से लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान बाहर किसी के चलने की आहट भी सुनाई दी। परिजनों ने तुरंत पास में रहने वाले अपने ताया के परिवार को फोन कर बुलाया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कमरे की कुंडी खोली लेकिन तब तक चोर भाग चुके थे।
सुबह घर के मुखिया के पहुंचने पर पता चला कि बेटे की कॉलेज में प्रवेश के लिए रखे करीब ढाई लाख रुपये नकदी और गहने चोरी हो चुके हैं। सूचना मिलने पर नगरोटा बगवां पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में नकदी और सोने के गहने चोरी होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed