फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Female bank employee siphons off money from husband's and mother-in-law's accounts.

Kangra News: बैंक कर्मी महिला ने पति और सास के खातों से उड़ाए पैसे

Wed, 15 Jul 2026 08:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 15 Jul 2026 08:41 AM IST
विज्ञापन
Female bank employee siphons off money from husband's and mother-in-law's accounts.
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर के एक बैंक में कार्यरत रही महिला पर अपने पति और सास के खातों से पैसे उड़ाने का आरोप लगा है। आरोप है कि महिला ने न सिर्फ इन खातों से पैसे अपने नाम पर ट्रांसफर किए, बल्कि दोनों के बैंक खातों को भी मारंडा से नगरोटा बगवां स्थित बैंक शाखा में ट्रांसफर करवा दिया।
विज्ञापन

इसका पता चलने पर पीड़ित सास ने बहू के खिलाफ पुलिस थाना पालमपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने अब तक कुल कितनी राशि की हेर-फेर की है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला पहले मारंडा स्थित एक बैंक में कार्यरत थी, जहां उसके पति और सास के खाते थे।
विज्ञापन

हाल ही में महिला का तबादला मारंडा से बैंक की नगरोटा बगवां शाखा में हो गया। इसके बाद महिला ने मारंडा बैंक में मौजूद सास और पति के खातों से पैसे उड़ाकर अपने खाते में डाल लिए और गुपचुप तरीके से उनके खातों को भी नगरोटा बैंक में ट्रांसफर करवा लिया। सूत्रों के अनुसार आरोपी महिला अपने पति से अलग रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पूरे घटनाक्रम ने बैंक की सुरक्षा प्रणाली और कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिना खाताधारकों की अनुमति के पैसे ट्रांसफर होने और खाते दूसरी शाखा में शिफ्ट किए जाने के बाद अब इस मामले में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही भी सामने आ रही है। पुलिस इस संबंध में बैंक प्रबंधन से भी पूछताछ कर सकती है। उधर, डीएसपी पालमपुर सुनील राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed