{"_id":"6a564ff71f985ab20507dbeb","slug":"youth-found-hanging-in-majheens-tehri-suicide-note-recovered-kangra-news-c-95-1-kng1004-244936-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मझीण के टिहरी में फंदे से लटका मिला युवक, सुसाइड नोट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मझीण के टिहरी में फंदे से लटका मिला युवक, सुसाइड नोट बरामद
Wed, 15 Jul 2026 08:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 15 Jul 2026 08:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना मझीण के अंतर्गत ग्राम पंचायत टिहरी में एक 30 वर्षीय युवक का शव उसके घर में फंदे से लटका हुआ मिला है। मृतक की पहचान अशोक कुमार पुत्र पैंचू राम के रूप में हुई है, जो पेशे से ट्रैक्टर चालक था और अविवाहित था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें युवक ने स्वयं अपनी मर्जी से यह आत्मघाती कदम उठाने की बात लिखी है। लिखावट के मिलान के लिए सुसाइड नोट को फोरेंसिक लैब भेजा गया है और फोरेंसिक टीम ने मौके से अन्य साक्ष्य भी जुटाए हैं। मृतक की माता ब्यासां देवी ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब सवा आठ बजे खाना खाने के बाद अशोक अपने नए घर में सोने चला गया था।
मंगलवार सुबह जब वह वहां गईं, तो उसका शव पंखे से लटका मिला। इसके बाद स्थानीय प्रधान की मदद से पुलिस को सूचित किया गया। ग्राम पंचायत टिहरी की प्रधान सरिता देवी ने अशोक को एक होनहार, मिलनसार और मेहनती लड़का बताया। एसपी देहरा संदीप धवल ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
शक के आधार पर पिता-पुत्र हिरासत में
अशोक की माता के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने दो लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए दोनों आरोपी पिता-पुत्र हैं। इन पर पहले भी अशोक के साथ मारपीट करने के आरोप लग चुके हैं, जिसकी शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज है। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।