{"_id":"6a44268d9dd17df05200a332","slug":"filth-in-the-open-air-gym-and-park-at-old-kangra-causes-inconvenience-kangra-news-c-95-1-kng1047-242240-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पुराना कांगड़ा के ओपन एयर जिम और पार्क में पसरी गंदगी से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पुराना कांगड़ा के ओपन एयर जिम और पार्क में पसरी गंदगी से परेशानी
Wed, 01 Jul 2026 01:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
पुराना कांगडा पार्क में फैली गंदगी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा। पुराना कांगड़ा मार्ग पर नगर परिषद की ओर से बनाए गए ओपन एयर जिम और पार्क में इन दिनों गंदगी पसरी हुई है। सूखे पत्तों और मिट्टी के कारण पार्क की सुंदरता प्रभावित हो रही है। जिम मशीनों और सीढ़ियों पर भी मिट्टी की परत जम गई है।
सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग यहां कसरत करने पहुंचते हैं। बच्चों के लिए झूले और मनोरंजन के उपकरण भी लगाए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित साफ-सफाई होने से पार्क का बेहतर उपयोग हो सकेगा और लोगों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा।
नगर परिषद के सेनिटरी इंस्पेक्टर रमाकांत शर्मा का कहना है कि तूफान और बारिश की वजह से पार्क में पत्ते गिरे होंगे। नगर परिषद सप्ताह में दो दिन पार्क की सफाई करवाती है। ऐसे लोगों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है जो रात में पार्क में गंदगी फैलाते हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद