फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Fire breaks out at a grocery store in Badlathor market; goods reduced to ashes.

Kangra News: बढलठोर बाजार में किराना दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख

Thu, 18 Jun 2026 07:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 18 Jun 2026 07:25 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at a grocery store in Badlathor market; goods reduced to ashes.
देहरा के बढलठोर में आग से जली दुकान के बाद एकत्रित लोग। -स्रोत : जागरूक पाठक
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। उपमंडल देहरा के तहत बढलठोर बाजार में मंगलवार देर रात अचानक लगी आग से एक किराना एवं कन्फैक्शनरी की दुकान जलकर राख हो गई। इस अग्निकांड में दुकानदार ने करीब आठ लाख रुपये के नुकसान होने की बात कही है। आग लगने की कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बढ़लठोर निवासी लक्की राणा की दुकान में देर रात अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा किराना और कन्फैक्शनरी का पूरा सामान, आइसक्रीम फ्रिज, कोल्ड ड्रिंक फ्रिज और बिजली का मीटर समेत अन्य उपकरण नष्ट हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक अधिकांश सामान जल चुका था।
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार लक्की राणा ने बताया कि दुकान में आढ़तियों के भुगतान के लिए रखे करीब 45 हजार रुपये नकद और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी आग में स्वाहा हो गए। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। देहरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, ढलियारा विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता मनीष संधू ने बताया कि मामले की जांच के लिए कनिष्ठ अभियंता को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed