{"_id":"6a317334c89598b9130924b1","slug":"fire-breaks-out-at-a-restaurant-in-palampur-kangra-news-c-399-1-sml1042-484709-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पालमपुर में रेस्टोरेंट में भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पालमपुर में रेस्टोरेंट में भड़की आग
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 17 Jun 2026 09:29 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। -स्रोत : जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। शहर के पुराने बस स्टैंड के पास मंगलवार दोपहर एक निजी रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। आगजनी की इस घटना से पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
जानकारी के अनुसार दोपहर के समय रेस्टोरेंट से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदार और राहगीर सहम गए। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। अग्निशमन केंद्र से टीम ने बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से पहले ही बुझा दिया।
हालांकि आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन इस घटना में रेस्टोरेंट के भीतर रखा काफी सामान जलकर राख हो गया है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, रेस्टोरेंट मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। अग्निशमन विभाग के अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल वाहन को घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया था। टीम की त्वरित कार्रवाई से आग को जल्द बुझा लिया गया, जिससे आसपास की संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।