सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rajkumari elected unopposed as BDC Chairperson in Nagrota Bagwan.

Kangra News: नगरोटा बगवां में राजकुमारी निर्विरोध बनीं बीडीसी अध्यक्ष

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 17 Jun 2026 08:22 AM IST
विज्ञापन
Rajkumari elected unopposed as BDC Chairperson in Nagrota Bagwan.
नगरोटा बगवां पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष और सदस्य आरएस बाली के साथ। -संवाद
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पंचायत समिति (बीडीसी) नगरोटा बगवां के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित सदस्यों ने एकतरफा कब्जा जमाया है। एसडीएम मुनीष शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया में कबाड़ी वार्ड से राजकुमारी को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए भी केवल एक ही नामांकन आने के कारण पटियालकड़ वार्ड से उत्तम चंद निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

एसडीएम ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। चुनाव संपन्न होने के बाद कांग्रेस समर्थित 15 में से 14 बीडीसी सदस्यों ने पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली से भेंट की। इस मौके पर एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मान सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएस बाली ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि 14 सदस्यों का हमारी विचारधारा के साथ खड़ा होना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी को उनका पूरा समर्थन रहेगा और सभी मिलकर नगरोटा के विकास को नई मजबूती देंगे।
विज्ञापन


बड़ोह में अब 23 जून को होगा चुनाव
बड़ोह पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव कोरम पूरा न होने के कारण टल गया है। दोपहर ढाई बजे निर्धारित समय तक 15 में से केवल 6 सदस्य ही उपस्थित हो सके। एसडीएम मुनीष शर्मा ने बताया कि अब यह चुनाव 23 जून को दोपहर 2 बजे पंचायत समिति हॉल नगरोटा बगवां में होगा, जिसके लिए कोरम की कोई बाध्यता नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed