सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Fire broke out in Badhal Thor, houses and cowshed burnt

Kangra News: बढ़ल ठोर में अग्निकांड, मकान और गोशाला जले

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 07 Apr 2026 09:57 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in Badhal Thor, houses and cowshed burnt
देहरा के बढ़ल ठोर में आगजनी के बाद जली हुई पशुशाला ।स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। क्षेत्र की पंचायत बढ़ल ठोर के वार्ड नंबर-7 में सोमवार को एक दर्दनाक अग्निकांड में बुजुर्ग व्यक्ति का आशियाना और पशुशाला जलकर राख हो गई। स्थानीय निवासी रामचंद (75) के स्लेटपोश मकान में आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, लपटों ने मकान की ऊपरी मंजिल और साथ लगती पशुशाला को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया।
Trending Videos

इस घटना में पशुशाला में बंधी एक भैंस भी बुरी तरह झुलस गई है। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर के भीतर रखा सारा घरेलू सामान जलकर कोयला बन चुका था। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, इस हादसे में पीड़ित परिवार को करीब पांच लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत के पूर्व उपप्रधान अश्वनी गुलेरिया ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को फौरी राहत और उचित मुआवजा देने की मांग की है। स्थानीय पटवारी बबिता ने मौके का मुआयना कर नुकसान की रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है। एएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
चलती बाइक में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक
कांगड़ा। शहर के समीप चुंगी पुल के पास सोमवार को एक चलती बाइक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। चालक सुरेश कुमार कांगड़ा से दौलतपुर जा रहे थे, तभी अचानक बाइक से धुआं निकलने लगा। गनीमत रही कि सुरेश ने समय रहते बाइक से छलांग लगा दी, जिससे उनकी जान बच गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। अग्निशमन अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed