सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Fire broke out in gas cylinder in house, two people got burnt

Kangra News: घर में गैस सिलिंडर में भड़की आग, दो लोग झुलसे

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 28 May 2026 01:21 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in gas cylinder in house, two people got burnt
नगरोटा बगवां की मुहालकड़ पंचायत में आग से जला रसोईघर का सामान। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। विकास खंड नगरोटा बगवां की मुहालकड़ पंचायत के हलेड़ गांव में मंगलवार सुबह एक घर में घरेलू गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग बुझाते समय घर के दो सदस्य झुलस गए। झुलसने से घायल घर के मालिक जीत सिंह (60) और सपना (28) को स्थानीय सिविल अस्पताल लाया गया, जहां पर उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
Trending Videos

जीत सिंह ने बताया कि घर की ऊपरी मंजिल पर स्थित रसोईघर में नए सिलिंडर में जैसे ही रेगुलेटर लगाकर गैस को जलाया गया तो सिलिंडर ने आग पकड़ ली। सूचना मिलने पर नगरोटा से फायर ब्रिगेड की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची लेकिन तब तक लोगों ने रसोईघर में सामान में लगी आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगरोटा बगवां स्थित सिविल सप्लाई गैस एजेंसी के प्रभारी गौरव मेहता ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट बनाकर इंडियन ऑयल को भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed