सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Gujarat lost its first match with Dharamshala first qualifier

Kangra News: धर्मशाला पहले क्वालिफायर के साथ पहला मैच हारा गुजरात

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:20 PM IST
विज्ञापन
Gujarat lost its first match with Dharamshala first qualifier
गुजरात के बल्लेबाज का आउट करने के बाद जश्न मनाते हुए आरसीबी को गेंदबाजऔर ​​खिलाड़ी। अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में गुजरात टाइटंस की टीम ने पहले क्वालिफायर के साथ पहला मैच भी हारा। वहीं 92 रन से जीत दर्ज करने वाली आरसीबी की टीम लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में प्रवेश कर गई।

धर्मशाला में यह गुजरात की पहली हार भी रही। मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी और बाद में गेंदबाजी व क्षेत्ररक्षण में पूरी तरह से अपना दबदबा बनाए रखा और दबाव के क्षणों में भी मुकाबले पर पकड़ ढीली नहीं होने दी। मैच का सबसे बड़ा मोड़ 13वें और 14वें ओवर में आया, जब आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार को लगातार दो जीवनदान मिले। गुजरात के खिलाड़ियों द्वारा छोड़े गए इन आसान कैचों का पाटीदार ने पूरा फायदा उठाया और तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 93 रन ठोक दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी पारी में चौकों और छक्कों की बारिश देखने को मिली, जिससे गुजरात के गेंदबाज पूरी तरह दबाव में आ गए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत बेहद खराब रही। आरसीबी के तेज गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में ही कहर बरपाया। गुजरात का टॉप ऑर्डर दबाव नहीं झेल सका और टीम ने पावर प्ले में ही पांच विकेट गंवाकर मात्र 51 रन बनाए। लगातार गिरते विकेटों के कारण टीम कभी मुकाबले में वापसी नहीं कर सकी।
विज्ञापन
Trending Videos

वहीं गुजरात का मध्यक्रम से भी अपेक्षित साझेदारी नहीं कर सका और रन गति लगातार कम होती गई। वहीं दूसरी ओर आरसीबी के गेंदबाजों ने सधी हुई लाइन-लेंथ से बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। दूसरी ओर, मैदान पर आरसीबी खिलाड़ियों का आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया।
धर्मशाला के दर्शकों को बड़े मुकाबले में रोमांच की उम्मीद थी, लेकिन गुजरात की खराब शुरुआत ने मैच का रुख जल्दी ही तय कर दिया। जीत के साथ आरसीबी खेमे में जश्न का माहौल बन गया, जबकि गुजरात को अब फाइनल की उम्मीद बरकरार रखने के लिए दूसरे क्वालिफायर में उतरना होगा। गुजरात की ओर से साई सुदर्शन (14), जोश बटलर (29) और राहुल तेवतिया (68) को छोड़ कर कोई भी खिलाड़ी रन बनाने में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका।

गुजरात की गिरती विकेटों के साथ खाली हुआ स्टेडियम
धर्मशाला में खेले गए पहले क्वालिफायर मुकाबले के दौरान आरसीबी की पारी के दौरान स्टेडियम 80 से 85 फीसदी तक भर गया था। लेकिन जब गुजरात की पारी शुरू हुई और टीम की लगातार विकेटें गिरने के कारण दर्शकों का उत्साह भी कम हो गया। मैदान में चौके और छक्के लगने पर भी दर्शक किसी प्रकार को शोरगुल तक नहीं कर रहे थे। क्रिकेट प्रेमी गुजरात की गिरती विकेटों के साथ-साथ स्टेडियम भी खाली होता चला गया। 14वें ओवर तक गुजरात के 8 विकेट पर 107 रन थे, लेकिन स्टेडियम में दर्शकों की संख्या 30 से 35 फीसदी तक सिमट गई थी। वहीं गुजरात के विकेट पतन के साथ-साथ स्टेडियम में जोश भी पूरी तरह से खत्म हो गया। वहीं मैच खत्म होने तक स्टेडियम में 15 से 20 फीसदी दर्शक ही बचे थे। मैच खत्म होने के बाद ड्रोन का आयोजन हुआ, लेकिन ड्रोन के आयोजन तक मैदान में बहुत कम दर्शक बचे थे। मैच खत्म होने के बाद स्टेडियम में जमकर आतीशबाजी हुई।


दर्शक बोले कोहली को बोलिंग दो
15वें ओवर तक जब गुजरात की टीम के 8 विकेट पर 123 रन थे और गुजरात की टीम को 32 गेंदों में 132 रनों की जरूरत थी तो स्टेडियम में मौजूद कुछ दर्शकों ने विराट कोहली को बोलिंग देने के लिए कहा। दर्शकों ने धर्मशाला स्टेडियम में कोहली की बल्लेबाजी तो देखी है लेकिन आईपीएल मैचों में गेंदबाजी नहीं देखी थी। इसके चलते कई क्रिकेट प्रेमी कोहली को गेंदबाजी करवाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed