सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Silence in the morning...cricket fever started in the evening

Kangra News: सुबह सन्नाटा... शाम ढलते ही चढ़ा क्रिकेट का खुमार

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 28 May 2026 01:22 PM IST
विज्ञापन
Silence in the morning...cricket fever started in the evening
विज्ञापन
धर्मशाला। एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल-2026 के पहले क्वालिफायर मुकाबले के दौरान खेल नगरी धर्मशाला पूरी तरह क्रिकेट के रंग में रंगी नजर आई। सुबह शहर में जहां सामान्य माहौल रहा, वहीं शाम होते-होते सड़कों, बाजारों और स्टेडियम के बाहर क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

टी-शर्ट पहने, चेहरों पर फेस पेंटिंग और हाथों में टीमों के झंडे लिए क्रिकेट प्रेमी उत्साह के साथ स्टेडियम की ओर बढ़ते दिखे। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और बाजारों में क्रिकेट का खुमार साफ नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 9:30 से पूर्वाह्न 11 बजे तक : शांत रहा शहर
मैच से पहले लागू ट्रैफिक प्लान के तहत सुबह 9 बजे तक शहर में यातायात सामान्य रहा। सुबह 10 बजे तक कोतवाली बाजार के गांधी वाटिका से लेकर स्टेडियम मार्ग तक टी-शर्ट विक्रेताओं ने अपनी दुकानें सजा ली थीं, लेकिन पूर्वाह्न 11 बजे तक बाजार में क्रिकेट प्रेमियों की आवाजाही कम रही।
विज्ञापन
Trending Videos

11 बजे के बाद बढ़ने लगी हलचल
पूर्वाह्न 11 बजे के बाद बाहरी राज्यों से क्रिकेट प्रेमियों के वाहन धर्मशाला पहुंचने लगे। कई पर्यटक होटलों की ओर रवाना हुए, जबकि कुछ लोग कचहरी अड्डा स्थित हनुमान मंदिर के पास स्थानीय लोगों से पर्यटन स्थलों की जानकारी लेते दिखे।
दोपहर 12 बजे तक पुलिस जवान चौक-चौराहों पर तैनात होकर पर्यटकों को दिशा-निर्देश देते रहे। दोपहर 12:30 बजे तक अधिकृत पुलिस मैदान पार्किंग में करीब 25 वाहन पहुंच चुके थे, जबकि 12:45 बजे कुछ क्रिकेट प्रेमी टी-शर्ट विक्रेताओं से मोलभाव करते नजर आए।
दोपहर बाद बढ़ा क्रिकेट का खुमार
दोपहर 1 बजे के बाद शहर में क्रिकेट प्रेमियों और वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती गई। दर्शकों के वाहन अधिकृत पार्किंग पुलिस मैदान की ओर बढ़े। दोपहर 2 बजे तक टीमों की टी-शर्ट पहने दर्शक शहर में घूमते दिखे। दोपहर 3 बजे वाहनों का दबाव बढ़ने पर पुलिस ने वन-वे और डायवर्सन व्यवस्था लागू की। कोतवाली बाजार में हल्का जाम भी लगा, जिसे पुलिस कर्मियों ने संभाला।
शाम 4 बजे के बाद पूरी तरह बदला माहौल
शाम 4 बजे के बाद धर्मशाला पूरी तरह क्रिकेटमय हो गई। पुलिस मैदान के बाहर टी-शर्ट विक्रेता दर्शकों को आवाज लगाकर बुलाते रहे, जबकि क्रिकेट प्रेमी फेस पेंटिंग करवाकर स्टेडियम की ओर बढ़ते दिखे। शाम 4:30 बजे तक एमई-दो गेट पर दर्शकों की लाइनें बीएड कॉलेज तक पहुंच गईं। जैसे ही स्टेडियम के गेट खुले, दर्शकों के चेहरों पर उत्साह साफ नजर आया। सुरक्षा जांच के बाद पुलिस कर्मियों ने दर्शकों को प्रवेश करवाया।
शाम 6 बजे तक पार्किंग हुई फुल
शाम 5 बजे धूप कम होते ही टी-शर्ट खरीदने वालों की संख्या बढ़ गई। 5:30 बजे तक पुलिस मैदान की पार्किंग करीब 90 फीसदी भर चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने डीआईजी गेट पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को वैकल्पिक पार्किंग की ओर भेजना शुरू किया। शाम 6 बजे तक पुलिस मैदान की पार्किंग पूरी तरह भर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed