{"_id":"6a452340f0cede414f0c03bd","slug":"first-monsoon-rain-exposes-the-reality-water-enters-homes-and-shops-in-several-areas-kangra-news-c-95-1-kng1047-242348-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मानसून की पहली बारिश ने खोली पोल, घरों और दुकानों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मानसून की पहली बारिश ने खोली पोल, घरों और दुकानों में घुसा पानी
Thu, 02 Jul 2026 07:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 02 Jul 2026 07:54 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर में फोरलेन निर्माण से सिहुवा में जलभराव का निरीक्षण करते हुए विधायक केवल सिंह पठानिया। ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर/जवाली/खैरा (कांगड़ा)। मानसून की पहली ही बारिश ने जिले के कई क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। सड़कों के किनारे निकाली नालियां न होने के कारण पानी-कीचड़ लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया है। शाहपुर के सिहुवां, जवाली और पालमपुर के खैरा बाजार में जलभराव के कारण दुकानदारों और लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
उपमंडल पालमपुर की खैरा पंचायत के तहत खैरा बाजार में भवारना-झुंगा देवी सड़क पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी जल निकासी की व्यवस्था बदहाल है। व्यापार मंडल खैरा के अध्यक्ष अशोक सूद, उपप्रधान मंजीत और स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर पक्की नालियां न होने से हर साल बारिश का पानी दुकानों में घुस जाता है।
दो वर्ष पहले भी लाखों का नुकसान झेल चुकीं कल्पना सूद और स्थानीय दुकानदार रवि मेहरा ने बताया कि रात की बारिश के बाद दुकानों से घंटों कीचड़ और पानी निकालना पड़ा। उधर, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता सुनील रिहाल ने जल्द मौके का निरीक्षण कर व्यापार मंडल के साथ स्थायी समाधान निकालने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
इसी तरह नगर पंचायत जवाली के वार्ड नंबर 3 में लोक निर्माण विभाग द्वारा मुख्य सड़क और गलियों के साथ नालियां न बनाए जाने से पहली ही बारिश में नर्सरी और दुकानें जलमग्न हो गईं। वार्ड के मुख्तियार परमार, दुकानदार मनोज कुमार, मिंटू चौधरी, बॉबी ठाकुर, अभिषेक कुमार, सोम राज, महिंद्र सिंह और विशाल चौधरी सहित अन्य लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि एक वर्ष से लंबित इस समस्या का जल्द हल नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
उधर, मामले पर पीडब्ल्यूडी जवाली के अधिशासी अभियंता मनोहर लाल ने कहा कि मौसम ठीक होते ही तुरंत नालियों का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा।
फोरलेन निर्माण से सिहुवां में जलभराव, मौके पर पहुंचे विधायक
शाहपुर के सिहुवां क्षेत्र में फोरलेन निर्माण कार्य के चलते पहली ही बारिश में कई घरों में पानी घुस गया। स्थिति बिगड़ती और सूचना मिलने के बाद शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने एसडीएम गणेश ठाकुर व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। विधायक ने प्रभावितों से मुलाकात के बाद एनएचएआई के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए और जल निकासी के लंबित कार्यों को तुरंत पूरा किया जाए ताकि जन-धन की हानि न हो।
प्रशासन सतर्क, नदी-नालों से दूर रहने की अपील
पांच जुलाई तक भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए जवाली प्रशासन सतर्क हो गया है। एसडीएम नरेंद्र जरियाल ने उपमंडल के नागरिकों को बारिश के दौरान नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने का आह्वान किया है। उन्होंने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से विशेष रूप से बाथू की लड़ी न जाने का आग्रह किया है। एसडीएम ने चेतावनी दी है कि बरसात के मौसम में खड्डों में अवैध खनन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और आदेश का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत आपदा नियंत्रण केंद्र को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।