सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Five trains will run on the Pathankot-Jogindernagar track from the first week of June.

Kangra News: पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर जून के पहले हफ्ते से दौड़ेंगी पांच ट्रेनें

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Five trains will run on the Pathankot-Jogindernagar track from the first week of June.
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। ऐतिहासिक पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरो गेज ट्रैक पर पिछले लंबे समय से निलंबित रेल सेवाएं जून के पहले सप्ताह में बहाल होने की पूरी संभावना है। उत्तर रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार हिमाचल प्रदेश में जारी नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों की आचार संहिता हटने के तुरंत बाद पठानकोट से बैजनाथ तक सीधी रेल सेवा शुरू कर दी जाएगी।
Trending Videos

चक्की खड्ड पर नया पुल बनने और तकनीकी परीक्षण सफल होने के बाद अब केवल आचार संहिता समाप्त होने का इंतजार है। कांगड़ा के सांसद राजीव भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष यह मुद्दा लगातार उठाया है। इसके बाद मंत्री ने जम्मू स्थित अधिकारियों को जून की शुरुआत में पांच ट्रेनें बहाल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने स्थानीय संघर्ष समिति को आश्वासन दिया है कि यदि 15 दिनों के भीतर ट्रेनें नहीं चलीं तो वे रेलवे बोर्ड के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे। बता दें कि अगस्त 2022 में चक्की पुल बहने के बाद से रेल सेवा ठप है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में, जहां बस सेवाएं सीमित हैं, लोग इस किफायती साधन की कमी झेल रहे हैं। उत्तर रेलवे दिल्ली के महाप्रबंधक राजेश पांडे ने कहा कि पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर जून के प्रथम सप्ताह में पांच ट्रेनें बहाल करने की तैयारी है। तकनीकी परीक्षण पूरे हो चुके हैं और जल्द ही लोग इस सेवा का लाभ ले सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed