फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Former Deputy Village Head attacked by a jackal while cutting grass in the field; hospitalized.

Kangra News: खेत में घास काटते पूर्व उपप्रधान पर गीदड़ का हमला, अस्पताल में भर्ती

Wed, 08 Jul 2026 12:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:09 PM IST
विज्ञापन
Former Deputy Village Head attacked by a jackal while cutting grass in the field; hospitalized.
शाहपुर (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत हरचक्कियां के पूर्व उपप्रधान ओंकार सिंह (निवासी गांव छल्ला) पर रविवार शाम खेत में घास काटने के दौरान एक गीदड़ ने अचानक हमला कर दिया। हमले में ओंकार सिंह बुरी तरह घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल शाहपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि हमला करने वाला गीदड़ संभवतः रेबीज जैसी बीमारी से ग्रसित हो सकता है, हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय निवासी सुरजन सिंह ने बताया कि घायल को समय पर अस्पताल पहुंचा दिया गया है। उन्होंने और स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से सतर्क रहने, जंगली जानवरों से दूरी बनाए रखने और ऐसा कोई जानवर दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed