सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Former employees are the vigilant guides of society: Dr. Bindal

पूर्व कर्मचारी समाज के सजग मार्गदर्शक : डॉ. बिंदल

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 09 Feb 2026 08:24 AM IST
विज्ञापन
Former employees are the vigilant guides of society: Dr. Bindal
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के सर्वांगीण विकास में पूर्व कर्मचारियों का अनुभव बेहद अमूल्य है और वे समाज में केवल सेवानिवृत्त कर्मी नहीं बल्कि सजग मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। वह देहरा में आयोजित भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में बोल रहे थे।
Trending Videos

डॉ. बिंदल ने पूर्व कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपनी साख और अनुभव के दम पर पार्टी के वैचारिक दूत बनकर घर-घर तक पहुंचें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पूर्व कर्मचारियों की समाज में अपनी एक विशिष्ट पहचान और विश्वसनीयता होती है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावी चुनौतियों को देखते हुए यह अनुभवी वर्ग संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने में सबसे सक्षम है। पार्टी नेतृत्व ने पूर्व कर्मियों से आग्रह किया कि वे समाज के हर वर्ग के बीच भाजपा की दूरदर्शी नीतियों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा इस वर्ग को समाज और सरकार के बीच की एक महत्वपूर्ण कड़ी मानती है। उन्होंने कहा कि केंद्र और पूर्व की भाजपा सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने में पूर्व कर्मचारी सबसे प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं। उनके लंबे सेवाकाल का अनुभव और जनता के बीच उनकी पकड़ विकास कार्यों के प्रसार को अधिक गहराई प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed