{"_id":"6988822df6afc429a002d52c","slug":"30-nutrition-kits-of-coarse-grains-were-given-to-tb-patients-in-dharamshala-kangra-news-c-95-1-kng1002-219620-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला में टीबी रोगियों को दी मोटे अनाज की 30 पोषण किटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला में टीबी रोगियों को दी मोटे अनाज की 30 पोषण किटें
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 09 Feb 2026 06:01 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ सभागार धर्मशाला में टीबी रोगियों को मोटे आनाज की पोषण किटें देते संस्था के प्रतिनिधि। -स्
विज्ञापन
धर्मशाला। टीबी रोगियों के पोषण स्तर को बेहतर बनाने और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से 30 विशेष पोषण किटें वितरित की गईं। दिल्ली की एक सामाजिक संस्था के सहयोग से उपलब्ध करवाई गई इन किटों का मुख्य लक्ष्य उपचार प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना है। यह संस्था पहले भी कांगड़ा जिले में टीबी मरीजों को सहायता दे चुकी है।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि टीबी के सफल उपचार के लिए दवाओं के साथ-साथ संतुलित और पौष्टिक आहार अनिवार्य है। वितरित की गई किटों में विशेष रूप से ज्वार, बाजरा, रागी, दालें और अन्य प्रोटीन युक्त खाद्य सामग्री शामिल की गई है। विशेषज्ञों के अनुसार मोटा अनाज शरीर को वह ताकत देता है जो टीबी जैसे गंभीर संक्रमण से लड़ने के लिए जरूरी है। इससे मरीजों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार की उम्मीद बढ़ जाती है।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं टीबी उन्मूलन अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विभाग मरीजों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल दवाएं पर्याप्त नहीं हैं, इसलिए निक्षय मित्रों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से पोषण किटें मुहैया करवाई जा रही हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई ताकि हर मरीज को सही पोषण मिल सके।
Trending Videos