{"_id":"698883ab1f20776ead06aa03","slug":"the-journey-to-ladbhadol-was-seven-km-from-sari-halon-maila-and-harsi-kangra-news-c-95-1-kng1037-219630-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सरी, हलोन, मैला और हारसी से सात किमी रहा गया लडभड़ोल का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सरी, हलोन, मैला और हारसी से सात किमी रहा गया लडभड़ोल का सफर
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 09 Feb 2026 06:07 AM IST
विज्ञापन
लंबागांव के गांवों को जोड़ने के लिए नार्वाड के तहत बना सरी से भंरा वाया हलोन तक लगभग अढ़ाई किलो
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। विकास खंड लंबागांव के तहत आने वाले सरी, हलोन, मैला और हारसी आदि गांवों के लोगों के लिए अब मंडी जिले के लडभड़ोल की दूरी सिमट गई है। नाबार्ड के सहयोग से बनी नई लिंक रोड ने दशकों पुरानी दूरी की समस्या को खत्म कर दिया है। अब क्षेत्र के लोगों को दोपहिया वाहन या पैदल सफर के लिए वाया ढढोंल होकर 22 किलोमीटर लंबा रास्ता तय करने की मजबूरी नहीं रहेगी।
नाबार्ड के तहत करीब 2.60 करोड़ रुपये की लागत से सरी से वाया हलोन तक ढाई किलोमीटर लंबी लिंक रोड का निर्माण किया गया है। इस सड़क के बनने से सरी, हारसी, मैला और हलोन जैसे गांवों की लड़भड़ोल से दूरी अब मात्र 6.5 किलोमीटर रह गई है। इस मार्ग पर बने पैदल पुल की बनावट ऐसी है कि वहां से दोपहिया वाहन आसानी से गुजर सकते हैं, जिससे स्थानीय निवासियों का समय और ईंधन दोनों की बचत हो रही है।
लोक निर्माण विभाग जयसिंहपुर के सहायक अभियंता अंकित समकड़िया ने बताया कि इस लिंक रोड के निर्माण से दर्जनों गांव लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि यदि आने वाले समय में भंरा के पास बिनवा नदी पर बड़े वाहन योग्य पुल का निर्माण हो जाता है तो जयसिंहपुर क्षेत्र के हजारों लोगों को मंडी जिले के साथ सीधा संपर्क मिलेगा। इससे क्षेत्र की आर्थिकी और आवागमन में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।
Trending Videos