सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The high command should not repeat the mistake of 2022 in allocating party tickets: Arjun

पार्टी के टिकट आवंटन में 2022 की गलती न दोहराए हाईकमान : अर्जुन

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 09 Feb 2026 07:25 AM IST
विज्ञापन
The high command should not repeat the mistake of 2022 in allocating party tickets: Arjun
कथोली पंचायत में जनसभा में मौजूद पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर और अन्य। -स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। जवाली के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन सिंह ठाकुर ने रविवार को कथोली पंचायत में जनसभा के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने स्पष्ट घोषणा की कि वे वर्ष 2027 में जवाली सीट से चुनाव जरूर लड़ेंगे। उन्होंने समर्थकों से आह्वान किया कि वे टिकट का इंतजार किए बिना अभी से बूथ स्तर पर जुट जाएं।
Trending Videos

अर्जुन ठाकुर ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को सीधे तौर पर नसीहत देते हुए कहा कि जवाली में कांग्रेस को हराने के लिए टिकट आवंटन में वर्ष 2022 जैसी गलती को नहीं दोहराना होगा। उन्होंने अपने कार्यकाल की याद दिलाते हुए कहा कि 2017 में उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता चंद्र कुमार को आठ हजार से अधिक मतों से हराया था। उनके अनुसार यदि पिछले चुनाव में पार्टी ने सही टिकट वितरण किया होता तो जवाली में भाजपा की जीत निश्चित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने सत्ता में आते ही विकास कार्यों पर कैंची चलाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जवाली के नए विकास खंड कार्यालय को डीनोटिफाई कर नगरोटा सूरियां के 53 साल पुराने कार्यालय को वहां शिफ्ट कर दिया गया। साथ ही नगरोटा सूरियां अस्पताल के 50 बिस्तर वाले दर्जे को भी वापस ले लिया गया। उन्होंने वादा किया कि 2027 में विधायक बनने पर वे इन संस्थानों को उनके मूल स्थान पर पुनः बहाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed