{"_id":"69c934fcbee83ff478088e5a","slug":"fresh-snowfall-on-dhauladhar-hills-sunshine-in-the-afternoon-kangra-news-c-95-1-kng1045-226770-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धौलाधार की पहाड़ियों पर ताजा हिमपात, दोपहर बाद खिली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धौलाधार की पहाड़ियों पर ताजा हिमपात, दोपहर बाद खिली धूप
विज्ञापन
धर्मशाला में रविवार को बारिश के बीच गुजरते हुए दोपहिया चालक। अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। तड़के चार बजे से शुरू हुई हल्की बारिश और खराब विजिबिलिटी के कारण हवाई सेवाओं पर असर पड़ा, वहीं धौलाधार की ऊंची पहाड़ियों पर हुए ताजा हिमपात ने पूरी घाटी को चांदी जैसी सफेद चादर से ढक दिया। हालांकि, सुबह 11 बजे के बाद मौसम साफ होने और चटख धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली।
रविवार सुबह खराब मौसम और कम विजिबिलिटी (दृश्यता) होने के कारण गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डे पर हवाई सेवाएं प्रभावित रहीं। इसके चलते दिल्ली से आने वाली इंडिगो विमानन कंपनी की पहली फ्लाइट रद्द करनी पड़ी। इससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुबह हुई बारिश के चलते जिले के तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई, जिससे सुबह के समय लोगों को हल्की ठंड का अहसास हुआ। धर्मशाला में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोपहर बाद खिली धूप ने ठंडक को कम किया और मौसम सुहावना हो गया।
इन दिनों जिले भर में मेलों, छिंज और भंडारों का दौर चल रहा है। रविवार सुबह हुई बारिश ने आयोजकों और मेलों में पहुंचे लोगों को कुछ समय के लिए चिंता में डाल दिया। सुबह की बारिश से कुछ समय तक कार्यक्रमों में खलल पड़ा, लेकिन दोपहर तक आसमान साफ होने पर लोगों की उम्मीदों पर फिर से रौनक लौट आई।
Trending Videos