{"_id":"69bd35777e96894efa0651ed","slug":"fruits-become-expensive-during-navratri-prices-rise-by-up-to-10-kangra-news-c-95-1-kng1005-225202-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नवरात्र पर फल महंगे, 10 फीसदी तक बढ़े दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नवरात्र पर फल महंगे, 10 फीसदी तक बढ़े दाम
विज्ञापन
सुशांत चौधरी
विज्ञापन
धर्मशाला। चैत्र नवरात्र पर बढ़ती मांग के चलते कांगड़ा जिला के बाजारों में फलों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। तीन दिन में धर्मशाला समेत अन्य बाजारों में ग्राहकों को केले, अनार, सेब, संतरे और अन्य फलों की कीमत में 10 फीसदी तक बढ़ी है। केला जहां नवरात्र से पहले 80 रुपये प्रति दर्जन बिक रहा था, अब 10 रुपये बढ़कर 90 रुपये प्रति दर्जन हो गया है।
सेब के दाम 30 से 50 रुपये बढ़कर अलग-अलग किस्म के हिसाब से 230 से 350 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। अनार 250 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है, जो पहले 200 रुपये प्रति किलो तक था।
वहीं, फल विक्रेताओं ने बताया कि नवरात्र में व्रत होने के बाद फलों की मांग अधिक है, इस कारण इनकी कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। उधर, पूजा में इस्तेमाल होने वाले नारियल प्रति पीस की कीमत 10 रुपये बढ़कर 70 रुपये हो गई है।
धर्मशाला के बाजारों में फलों के दाम (प्रति किलो/केला दर्जन में)
फल तीन दिन पहले मौजूदा दाम
सेब 200 से 300 230 से 350
अनार 200 250
केला 80 90
पपीता 60 70
अमरूद 120 140
कीवी 140 160
किन्नू 80 100
संतरा 120 140
हर साल नवरात्र पर फलों के दामों में पांच से 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी होना सामान्य बात है। वर्तमान में हर फल के दाम में 10 से 20 रुपये के दाम बढ़े हैं। -सुरेंद्र कुमार, फल विक्रेता, कचहरी बाजार
नवरात्र के चलते केले, सेब और नारियल की मांग बढ़ी है। इसके चलते दामों में भी बदलाव हुआ है। हर साल इस तरह की बढ़ोतरी देखने को मिलती है। -पवन कुमार, फल विक्रेता गगल
नवरात्र पर दुकानदारों को फलों की बिक्री अच्छी होने की उम्मीद रहती है। अब नौ दिन तक कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है। -सुशांत चौधरी, फल विक्रेता, गगल
Trending Videos