{"_id":"6a63c308d96d32577006ad22","slug":"gaj-projects-main-line-repaired-wait-for-regular-supply-continues-kangra-news-c-95-1-kng1054-246606-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: गज्ज परियोजना की मुख्य लाइन दुरुस्त, नियमित सप्लाई के लिए बढ़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: गज्ज परियोजना की मुख्य लाइन दुरुस्त, नियमित सप्लाई के लिए बढ़ा इंतजार
Sat, 25 Jul 2026 12:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के कोतवाली, गुरुद्वारा रोड और चीलगाड़ी क्षेत्र के लोगों नियमित पेयजल सप्लाई के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है। विभाग ने गज्ज परियोजना की क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त कर दिया है लेकिन विभाग के कर्मी परियोजना के स्रोत तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
वीरवार को हुई भारी बारिश से सोर्स के पास परियोजना को नुकसान पहुंचा था। खड्ड में जलस्तर अधिक होने के चलते विभागीय कर्मियों को यहां पहुंचना मुश्किल बना हुआ है।
बारिश के कारण चार दिन पहले भूस्खलन के चलते भत्तला के पास परियोजना की मुख्य लाइन सहित दो लाइनें क्षतिग्रस्त हुई थीं। इनमें एक लाइन को विभाग ने दुरुस्त कर दिया था, जबकि मुख्य लाइन के साथ लगातार स्लाइडिंग होने से इसे दुरुस्त करने में दिक्कतें आ रही थीं।
विज्ञापन
शुक्रवार को मौसम साफ रहने पर विभागीय टीम ने क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कर मुख्य लाइन को दुरुस्त कर दिया है। वहीं, गज्ज खड्ड में जलस्तर अधिक होने से कर्मचारी परियोजना के सोर्स का निरीक्षण नहीं कर सके हैं।
जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता सुमित कटोच ने बताया कि यदि शनिवार को मौसम साफ रहता है तो सोर्स तक अतिरिक्त टीम भेजी जाएगी। इस परियोजना के तहत आते क्षेत्रों को नड्डी लाइन और ट्यूबवैल परियोजनाओं से पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। हालांकि लोगों को 10 मिनट कम पानी की आपूर्ति हो रही है।