सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Gheena won the Kathog cricket tournament

Kangra News: घीणा ने जीती कथोग क्रिकेट प्रतियोगिता

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Gheena won the Kathog cricket tournament
विज्ञापन
घीणा ने जीती कथोग क्रिकेट प्रतियोगिता
Trending Videos

क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न, रजनीश ध्वाला रहे मुख्यातिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। क्षेत्र की पंचायत कथोग के मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबला घीणा (नगरोटा बगवां) और बदोली की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बदोली की टीम ने 10 ओवरों में 62 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में घीणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर प्रतियोगिता जीत ली।
प्रतियोगिता का आयोजन महादेव क्रिकेट क्लब के सौजन्य से किया गया। इसमें ग्राम पंचायत कथोग, ग्राम पंचायत बदोली और सकडयालू के युवाओं का सहयोग रहा। समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि रजनीश धवाला मौजूद रहे। उन्होंने क्रिकेट क्लब को आयोजन के लिए 5,100 रुपये की धनराशि प्रदान की। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 11 हजार, जबकि उपविजेता टीम को 5,100 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान कथोग मुनीर मोहन, सुधीर चौधरी, राजेश कुमार, संजीव सोनी, राजेश ठाकुर, संजीव चंदेल, संदीप खट्टा और वीरेंद्र नाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed