{"_id":"6995ac21f00505dfdd064b0d","slug":"warning-issued-to-shopkeepers-for-not-having-rate-list-kangra-news-c-95-1-kng1005-221299-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: रेट लिस्ट न होने पर दुकानदारों को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: रेट लिस्ट न होने पर दुकानदारों को दी चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेट लिस्ट न होने पर दुकानदारों को दी चेतावनी
निरीक्षकों ने 15 दुकानों का किया निरीक्षण
धर्मशाला। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निरीक्षकों ने कचहरी में सब्जी-फलों सहित ढाबों का निरीक्षण किया। विभाग ने यह निरीक्षण पिछले दिनों ग्राहकों की ओर से सब्जियों और फलों की दुकानों पर अतिरिक्त दाम वसूलने की शिकायत के आधार पर किया। इस दौरान सब्जी विक्रेताओं के पास रेट लिस्ट न होने की जानकारी भी मिली। कई दुकानों पर दुकानदार ग्राहकों से मनमाने दाम वसूल रहे थे।
विभाग की टीम ने बुधवार को 15 सब्जी-फलों की दुकानों समेत चार ढाबों का निरीक्षण किया। इस दौरान आठ दुकानों पर रेट लिस्ट पाई गई, जबकि सात सब्जी विक्रेताओं ने रेट लिस्ट नहीं लगा रखी थी। इन दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है। निरीक्षण के दौरान शहरी निरीक्षक मीरा बाई और ग्रामीण निरीक्षक रणवीर सिंह मौजूद रहे। निरीक्षक मीराबाई ने बताया कि कचहरी में सब्जी विक्रेताओं की ओर से मनमाने तरीके से दाम वसूलने की शिकायत मिली थी। इसके बाद निरीक्षण किया गया है।
Trending Videos