सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Gifts ranging from footpaths to parking, emphasis on cleanliness, tourism will be strengthened

Kangra News: फुटपाथ से पार्किंग तक की सौगात, स्वच्छता पर रहेगा जोर, पर्यटन की मजबूत होगी डगर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Gifts ranging from footpaths to parking, emphasis on cleanliness, tourism will be strengthened
धर्मशाला के नगर निगम कार्यालय में अ​धिकारियों और पार्षदों के साथ वा​र्षिक बजट पेश करने पहुंचते
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला की मेयर नीनू शर्मा ने आगामी निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए आम जनता को राहत और विकास की सौगात देने वाला बजट पेश किया। हर वर्ग का ध्यान रखते हुए मेयर ने निगम का 159 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया। बजट में विशेष रूप से बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया।
Trending Videos

बजट में विकास कार्यों के लिए कुल 39 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। इसमें पार्किंग व्यवस्था को सुधारने के लिए 10 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया। वहीं, पैदल यात्रियों की सुविधाओं के लिए आठ करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिसके तहत फुटपाथ और पैदल मार्गों का निर्माण किया जाएगा। शहर के सौंदर्यीकरण के लिए बजट में पांच करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट में मेयर में साफ कर दिया कि जैसे की धर्मशाला में प्रापर्टी सर्वे पूरा हो जाएगा तो मार्च, 2020 से अभी तक का मर्ज एरिया के लोगों को गृह कर चुकाना ही पड़ेगा। बजट में कुल मिलाकर मेयर में हर वर्ग का ख्याल रखते हुए महिलाओं, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, बुजुर्गों और किसानों के लिए भी बजट का प्रावधान किया।
बजट बैठक के दौरान मेयर नीनू शर्मा, डिप्टी मेयर तेजेंद्र कौर, पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी, ओंकार नैहरिया, आयुक्त जफर इकबाल, सहायक आयुक्त सुरेंद्र कटोच सहित अन्य पार्षद और अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


- इस बार का बजट अंतिम बजट है और हर वर्ग को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। इस बार गरीब महिलाओं-बच्चों सहित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए पहली बार बजट में प्रशिक्षण भवन के लिए प्रावधान किया गया है। इसके अलावा अन्य मूलभूत सुविधाओं के साथ पर्यटन विकास पर भी ध्यान दिया गया है। - नीनू शर्मा, मेयर, नगर निगम धर्मशाला


कहां खर्च होगा पैसा...
- शहर के सौंदर्यीकरण पर : 5 करोड़
- पर्यटन प्रोत्साहन पर : 10 लाख
- शहीद स्मारक में झील बनाने पर : 1 करोड़
- शहर में पैदल यातायात सुविधाओं पर : 8 करोड़
- रेहड़ी-फड़ी धारकों के लिए मॉडल स्ट्रीट वेंडिग जोन पर : 2 करोड़
- विभिन्न पार्किंगों के निर्माण पर : 10 करोड़
- सड़क किनारे पार्किंग पर : 1 करोड़
- बचे क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटों पर : 5 करोड़
- पार्कों के निर्माण-रखरखाव पर : 1 करोड़
- भू-जल संग्रहण ढांचों के निर्माण पर : 50 लाख
- निगम की संपत्तियों की मरम्मत-रखरखाव पर : 1 करोड़
- आपदा प्रबंधन पर : 1 करोड़
- स्वच्छता व्यवस्था पर कार्यक्रमों पर : 50 लाख
- प्रोसेसिंग साइट के लिए : 1 करोड़
- सफाई कर्मचारियों के लिए कल्याण कोष योजना पर : 10 लाख
- आवारा कुत्तों पर : 5 लाख
- लावारिस पशुओं पर : 10 लाख
- शौचालयों के निर्माण पर : 2 करोड़
- शौचालयों के रखरखाव पर : 1 करोड़
- कूहलों के निर्माण पर : 1 करोड़
- धर्मशाला मैराथन पर : 50 लाख
- स्मार्ट क्लासरूम पर : 24 लाख
- ग्रीन धर्मशाला मिशन पर : 50 लाख
- खेल मैदानों पर : 50 लाख
- आजीविका भवन पर : 10 लाख

कहां से आएगी आय...
- टैक्स राजस्व : 6 करोड़
- निर्धारित राजस्व और मुआवजा : 12.27 करोड़
- नगर निगम की संपत्तियों से प्राप्त किराये की आय : 2.85 करोड़
- शुल्क और उपयोगकर्ता शुल्क : 6.44 करोड़
- बिक्री और किराया शुल्क : 7 लाख
- राजस्व अनुदान, अंशदान और सब्सिडी : 1.20 करोड़
- निवेश से आय : 3.50 करोड़
- अर्जित ब्याज : 2 करोड़
- अन्य आय : 80 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed