{"_id":"6a3157872f70117c5a004154","slug":"government-procurement-of-natural-wheat-begins-price-set-at-80-per-kg-kangra-news-c-95-1-kng1045-239869-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: प्राकृतिक गेहूं की सरकारी खरीद शुरू, 80 रुपये प्रति किलो दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: प्राकृतिक गेहूं की सरकारी खरीद शुरू, 80 रुपये प्रति किलो दाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं की सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए इस वर्ष किसानों को पिछले साल की तुलना में अधिक प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। विभाग ने इस बार जिले के ढलियारा, फतेहपुर और नगरोटा बगवां स्थित नागरिक आपूर्ति निगम के गोदामों में खरीद केंद्र स्थापित किए हैं।
खरीद के पहले दिन 15 जून को फतेहपुर केंद्र में 19 किसानों से 93.47 क्विंटल और मंगलवार को 11 किसानों से 57.39 क्विंटल प्राकृतिक गेहूं खरीदा गया। वहीं, 16 जून को ढलियारा केंद्र में 44 किसानों से 64.55 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। इस वर्ष प्राकृतिक गेहूं की खरीद पर प्रोत्साहन मूल्य बढ़ाकर 80 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है, जबकि पिछले वर्ष यह 60 रुपये प्रति किलोग्राम था। इससे किसान उत्साहित हैं।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के जिला नियंत्रक पुरुषोतम सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष जिला कांगड़ा में 358 किसानों से कुल 836.943 क्विंटल प्राकृतिक गेहूं खरीदा गया था। इस बार जिले के लगभग 475 किसानों से गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा है। कृषि विभाग और नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों के अनुसार, किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने के लिए खरीद प्रक्रिया को पूरी तरह सरल बनाया गया है।