{"_id":"6a5696c8efac4dd1d10caed8","slug":"government-should-soon-issue-notification-regarding-pending-arrears-kangra-news-c-95-1-kng1037-244805-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पेंशनर बोले- लंबित एरियर की अधिसूचना जल्द जारी करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पेंशनर बोले- लंबित एरियर की अधिसूचना जल्द जारी करे सरकार
Wed, 15 Jul 2026 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला/कांगड़ा। पेंशनर्स जाॅइंट फ्रंट हिमाचल प्रदेश ने पहली जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनरों के संशोधित पेंशन के शत-प्रतिशत लंबित एरियर के भुगतान संबंधी सरकार की अधिसूचना का स्वागत किया है। जनवरी 2016 से दिसंबर 2019 के बीच सेवानिवृत्त 65 से 68 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों के एरियर भुगतान की अधिसूचना जारी न होने पर नाराजगी जताई है।
फ्रंट के प्रदेशाध्यक्ष आत्मा राम शर्मा, राज्य संयोजक हरीश शर्मा और प्रदेश महासचिव हुक्म सिंह ठाकुर की ओर से जारी संयुक्त बयान में राज्य प्रवक्ता कल्याण भंडारी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस वर्ग के एरियर भुगतान की घोषणा कर चुके हैं लेकिन आधा जुलाई बीतने के बाद भी अधिसूचना जारी नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि 22 जून को वित्त विभाग की ओर से जारी अधिसूचना से स्पष्ट है कि सरकार वित्तीय संसाधनों के बीच भी पेंशनरों का बकाया जारी कर सकती है। फ्रंट ने मांग की है कि आदेश तत्काल जारी किए जाएं और जुलाई में ही उनका बकाया भुगतान सुनिश्चित किया जाए। संवाद