{"_id":"6a57e0a2d0206ca9bc07be7a","slug":"gupt-navratri-begins-at-jwalamukhi-temple-special-rituals-to-be-held-until-the-22nd-kangra-news-c-95-1-kng1047-244954-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ज्वालामुखी मंदिर में गुप्त नवरात्र शुरू, 22 तक होंगे विशेष अनुष्ठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ज्वालामुखी मंदिर में गुप्त नवरात्र शुरू, 22 तक होंगे विशेष अनुष्ठान
Thu, 16 Jul 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर में दर्शन करते व गुप्त नवरात्रि का आगाज करते विधायक व अन्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में बुधवार से आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्र शुरू हो गए जो 22 जुलाई तक चलेंगे। नवरात्र का शुभारंभ विधायक संजय रतन ने किया। इस अवसर पर मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल, मंदिर न्यास सदस्य दिव्यांशु, भूषण दत्त, उदय शंकर शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, जितेश शर्मा, पार्षद सोमेश कौशिक, नीरज शर्मा, ज्ञानेश्वर शर्मा, पंडित अश्वनी शर्मा और पुजारी वर्ग उपस्थित रहा।
पुजारी सभा के प्रधान अविनेद्र शर्मा ने विधायक से संकल्प, पूजा-अर्चना और कन्या पूजन करवाया। पुजारी वर्ग और विद्वान पंडितों को माता के जप-पाठ का संकल्प भी दिलाया गया। मंदिर में आठ दिन तक विश्व शांति और विश्व कल्याण के लिए विशेष पूजा-अर्चना, जप और पाठ होंगे।
वहीं, शैया भवन में श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन 22 जुलाई तक चलेगा। समापन पर पूर्णाहुति और भंडारा आयोजित किया जाएगा। कथा का वाचन आचार्य सुरेशानंद प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक करेंगे। प्रथम दिवस पर उन्होंनें मां भगवती की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन
-- -- -- --
वार्ड-2 में चला स्वच्छता अभियान
इस अवसर पर नगर परिषद के वार्ड-2 में स्वच्छता और जनस्वास्थ्य अभियान चलाया गया। गलियों, संपर्क मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर ब्लीचिंग पाउडर और कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया। वार्ड-2 के पार्षद सोमेश कौशिक ने बताया कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखना प्राथमिकता है।