फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Health Department on alert after jaundice outbreak in Bhavarna area.

Kangra News: भवारना क्षेत्र में पीलिया फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

Tue, 14 Jul 2026 07:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 14 Jul 2026 07:13 AM IST
विज्ञापन
Health Department on alert after jaundice outbreak in Bhavarna area.
धर्मशाला। भवारना क्षेत्र में पीलिया के मामले सामने आने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। संभावित जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दवाओं, जांच सुविधाओं और मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. विवेक करोल ने कहा कि भवारना क्षेत्र में पीलिया के मामले आने के बाद जिला के सभी स्वास्थ्य उपमंडलों को पूरी तरह से सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। जुलाई के अंत में जलजनित रोगों की रोकथाम व जागरूकता के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में दूषित पेयजल के कारण पीलिया, डायरिया और टाइफाइड जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसे देखते हुए सभी स्वास्थ्य संस्थानों को संदिग्ध मरीजों की तुरंत पहचान, जांच और उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए जुलाई माह के अंत में जिलेभर में एक विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। इसके तहत आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मचारियों के सहयोग से लोगों को स्वच्छता व सुरक्षित पेयजल के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed