फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   HPCA selection trials on July 5; women cricketers to gather in Dharamshala.

Kangra News: एचपीसीए के चयन ट्रायल पांच जुलाई को, धर्मशाला में जुटेंगी महिला क्रिकेटर

Wed, 01 Jul 2026 05:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 05:34 AM IST
विज्ञापन
HPCA selection trials on July 5; women cricketers to gather in Dharamshala.
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) वर्ष 2026-27 सत्र के लिए अंडर-15 बालिका वनडे कैंप/टीम और नगरोटा बगवां महिला रेजिडेंशियल क्रिकेट अकादमी के चयन ट्रायल पांच जुलाई को आयोजित करेगी। यह ट्रायल सुबह 10 बजे से एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में शुरू होंगे। इच्छुक खिलाड़ियों के लिए इस ट्रायल में भाग लेना अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन

एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने बताया कि अंडर-15 बालिका वर्ग के लिए वही खिलाड़ी पात्र होंगी, जिनका जन्म एक सितंबर 2011 से 31 अगस्त 2014 के बीच हुआ हो। वहीं, रेजिडेंशियल क्रिकेट अकादमी के लिए एक सितंबर 2007 या उसके बाद जन्मी अंडर-19 आयु वर्ग की खिलाड़ी ट्रायल दे सकेंगी। दोनों ही श्रेणियों में खिलाड़ियों का बोनाफाइड हिमाचली होना आवश्यक है।
विज्ञापन

हिमाचल से बाहर जन्मी खिलाड़ियों को निर्धारित शर्तों के अनुसार प्रदेश के मान्यता प्राप्त स्कूल में अध्ययनरत होने या एक सितंबर 2025 से पहले जारी हिमाचल क्षेत्राधिकार वाले पासपोर्ट का प्रमाण देना होगा। एचपीसीए ने स्पष्ट किया है कि ट्रायल में शामिल होने वाली खिलाड़ियों को क्यूआर आधारित जन्म प्रमाणपत्र, मैट्रिक या वर्तमान स्कूल का प्रमाणपत्र, बोनाफाइड हिमाचली प्रमाणपत्र, आधार कार्ड तथा आवश्यक होने पर पासपोर्ट या स्कूल प्रमाणपत्र के मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। खिलाड़ियों को रंगीन क्रिकेट ड्रेस में अपनी किट के साथ रिपोर्ट करना होगा। ट्रायल के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और न ही कोई यात्रा भत्ता देय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed