सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   HRTC Tempo Traveller service starts from Gaggal Airport to McLeodganj

Kangra News: गगल एयरपोर्ट से मैक्लोडगंज के लिए एचआरटीसी की टेंपो ट्रैवलर सेवा शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 12 Mar 2026 07:26 AM IST
विज्ञापन
HRTC Tempo Traveller service starts from Gaggal Airport to McLeodganj
गगल एयरपोर्ट पर टेंपो ट्रैवलर को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा और
विज्ञापन
धर्मशाला/गगल। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज आने वाले हवाई यात्रियों के लिए अब सफर अधिक सुलभ और किफायती होने जा रहा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने बुधवार को गगल हवाई अड्डे से मैक्लोडगंज के लिए नॉन-एसी 25 सीटर टेंपो ट्रैवलर मिनी बस सेवा का शुभारंभ किया। एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने मिनी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
Trending Videos

अब तक गगल एयरपोर्ट पर उतरने वाले पर्यटकों को धर्मशाला या मैक्लोडगंज पहुंचने के लिए केवल निजी टैक्सियों पर निर्भर रहना पड़ता था, जो काफी महंगा साबित होता था। अब निगम ने गगल से धर्मशाला का किराया 60 रुपये और मैक्लोडगंज का किराया 100 रुपये निर्धारित किया है। यात्री इस सेवा का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह बस सेवा पूरी तरह हवाई उड़ानों के समय के अनुसार संचालित होगी। यदि किसी तकनीकी कारण से उड़ान में देरी होती है तो बस यात्रियों का इंतजार करेगी। इस पहल से न केवल आम यात्रियों को लाभ होगा बल्कि कांगड़ा घाटी में पर्यटन को भी नया बल मिलेगा। इस अवसर पर मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा, क्षेत्रीय प्रबंधक साहिल कपूर और हवाई अड्डा निदेशक अमित सकलानी सहित कई गण्यमान्य मौजूद रहे।
टेंपो ट्रैवलर की समय-सारिणी
सुबह 7:15 बजे गगल हवाई अड्डे से प्रस्थान, 8:00 बजे मैक्लोडगंज पहुंचेगी।
सुबह 8:00 बजे मैक्लोडगंज से वापसी, 8:45 बजे हवाई अड्डा पहुंचेगी।
सुबह 8:50 बजे हवाई अड्डे से प्रस्थान, 9:30 बजे मैक्लोडगंज पहुंचेगी।
सुबह 9:35 बजे मैक्लोडगंज से वापसी, 10:25 बजे हवाई अड्डा पहुंचेगी।
सुबह 11:30 बजे हवाई अड्डे से प्रस्थान, 12:25 बजे मैक्लोडगंज पहुंचेगी।
दोपहर 12:30 बजे मैक्लोडगंज से वापसी, 1:15 बजे हवाई अड्डा पहुंचेगी।
दोपहर 1:15 बजे हवाई अड्डे से प्रस्थान, 2:30 बजे मैक्लोडगंज पहुंचेगी।
दोपहर 2:30 बजे मैक्लोडगंज से वापसी, 3:45 बजे हवाई अड्डा पहुंचेगी।
शाम 3:50 बजे हवाई अड्डे से प्रस्थान, 4:40 बजे मैक्लोडगंज पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed