सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kangra Airport Taxi Union protests against Tempo Traveller service

Kangra News: टेंपो ट्रैवलर सेवा के विरोध में उतरी कांगड़ा हवाई अड्डा टैक्सी यूनियन

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 12 Mar 2026 07:30 AM IST
विज्ञापन
Kangra Airport Taxi Union protests against Tempo Traveller service
गगल एयरपोर्ट पर टेंपो ट्रैवलर सेवा का विरोध करते कांगड़ा हवाई अड्डा टैक्सी यूनियन के सदस्य। -अम
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। गगल हवाई अड्डे से मैक्लोडगंज के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) द्वारा शुरू की गई टेंपो ट्रैवलर सेवा का कांगड़ा हवाई अड्डा टैक्सी यूनियन ने विरोध शुरू कर दिया है। बुधवार को सेवा के शुभारंभ के साथ ही यूनियन के सदस्यों ने एकत्रित होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और इस नई सेवा को टैक्सी ऑपरेटरों के पेट पर लात मारने जैसा बताया।
Trending Videos

टैक्सी यूनियन के प्रधान कुलजीत राणा ने कहा कि प्राइवेट टैक्सी ऑपरेटरों को हवाई अड्डे पर कार्य करने के लिए बूथ टेंडर किए गए हैं, जिसके लिए वे प्रतिवर्ष सरकार को शुल्क अदा करते हैं। उन्होंने कहा कि यहां कार्यरत अधिकांश टैक्सी मालिक वही लोग हैं जिन्होंने कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए अपनी पुश्तैनी जमीनें कुर्बान की हैं। ऐसे में सरकार द्वारा उनके व्यवसाय को प्रभावित करने वाला यह निर्णय तर्कसंगत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन का कहना है कि एचआरटीसी की इस सस्ती सेवा से पर्यटकों का रुझान टैक्सियों से हट जाएगा, जिससे सैंकड़ों परिवारों का गुजर-बसर मुश्किल हो जाएगा। प्रधान कुलजीत राणा ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि इस टेंपो ट्रैवलर सेवा को तुरंत बंद नहीं किया गया तो पूरी यूनियन उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाएगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed