सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The team that arrived to tell the villagers the benefits of becoming a Nagar Panchayat returned empty-handed.

Kangra News: ग्रामीणों को नगर पंचायत बनने के लाभ गिनाने पहुंची टीम लौटी बैरंग

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 12 Mar 2026 09:04 AM IST
विज्ञापन
The team that arrived to tell the villagers the benefits of becoming a Nagar Panchayat returned empty-handed.
नगरोटा सूरियां नगर पंचायत कार्यालय में जीएस वेदी के साथ बातचीत करते टाउन एंड कंट्री प्लानिंग टी
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। नगरोटा सूरियां को नगर पंचायत का दर्जा देने के बाद लोगों को इसके लाभ गिनाने पहुंची टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीसीपी) की टीम को बुधवार को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। पंचायत कार्यालय में जागरूकता बैठक में सूचना के बावजूद एक भी ग्रामीण नहीं पहुंचा। इसके कारण कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।
Trending Videos

सरकार कथोली, सुकनाड़ा और बासा पंचायतों का नगरोटा सूरियां में विलय कर इसे नगर पंचायत बनाने की अधिसूचना जारी कर चुकी है। इसी कड़ी में टीसीपी के धर्मशाला कार्यालय से प्लानिंग अधिकारी कुशल ठाकुर अपनी टीम के साथ पहुंचे थे। विभाग ने पंचायत सचिव के माध्यम से निवर्तमान प्रतिनिधियों को सूचना भी दी थी, लेकिन बैठक के समय वहां केवल कथोली पंचायत के निवर्तमान प्रधान जीएस वेदी और कुछ पत्रकार ही उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की अनुपस्थिति के चलते विभाग अपना पक्ष नहीं रख सका। निवर्तमान प्रधान जीएस वेदी ने प्लानिंग अधिकारी को सुझाव दिया कि नगर पंचायत जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जनता को जागरूक करने के लिए केवल कागजी सूचना पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि आगामी बैठक की जानकारी समाचार पत्रों के माध्यम से व्यापक स्तर पर दी जानी चाहिए। साथ ही कार्यक्रम बंद कमरे के बजाय सार्वजनिक स्थल पर किए जाएं।
इससे ग्रामीण खुलकर अपनी शंकाएं और शिकायतें दर्ज करवा सकेंगे। प्लानिंग अधिकारी कुशल ठाकुर ने इन सुझावों को स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि अगली बैठक की तिथि जल्द ही सार्वजनिक माध्यमों से घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed