फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   I am not afraid of a transfer, first, meet the employees demands: Man Singh

तबादले से नहीं डरता, पहले कर्मियों की लंबित मांगें पूरी करे सरकार : मान सिंह

Thu, 09 Jul 2026 05:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 09 Jul 2026 05:46 AM IST
विज्ञापन
I am not afraid of a transfer, first, meet the employees demands: Man Singh
धर्मशाला बस स्टैंड में एचआरटीसी चालक-परिचालक यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष मान सिंह ठाकुर को स्वागत क
धर्मशाला। एचआरटीसी चालक-परिचालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार को दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार चाहे तो हर दिन मेरा तबादला कर दे, मैं तबादलों से डरने वाला नहीं हूं। लेकिन ट्रांसफर करने से पहले एचआरटीसी कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा किया जाए और उनके हक का पैसा जारी किया जाए।
विज्ञापन

मंगलवार को धर्मशाला बस अड्डा परिसर में एक पत्रकार वार्ता के दौरान मान सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के हितों और उनकी मांगों के लिए आवाज उठाने वालों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सरकार तबादलों को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है, जो कि पूरी तरह से अनुचित है। सरकार को डराने की राजनीति छोड़कर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों की विभिन्न लंबित देनदारियों और भुगतानों के निपटारे के लिए 10 जुलाई तक का समय मांगा है। यूनियन पूरी तरह से लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास रखती है, इसलिए सरकार द्वारा मांगी गई इस समयसीमा के पूरा होने का इंतजार किया जा रहा है। यदि 10 जुलाई तक कर्मचारियों के हक का भुगतान नहीं किया गया तो यूनियन खामोश नहीं बैठेगी। इसके तुरंत बाद आगामी रणनीति तय कर दी जाएगी और कर्मचारियों को आंदोलन की राह पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मान सिंह ने कहा कि सरकार ने वर्दी उपलब्ध करवाने के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन हकीकत यह है कि चालक-परिचालकों को अब तक वर्दी नहीं मिली है। वर्तमान परिस्थितियों में इसके समय पर मिलने की उम्मीद भी बेहद कम है। कर्मचारी लंबे समय से अपनी आर्थिक और प्रशासनिक मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। इस मौके पर यूनियन के उपाध्यक्ष सहित भारी संख्या में चालक और परिचालक उपस्थित रहे।

धर्मशाला बस स्टैंड में एचआरटीसी चालक-परिचालक यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष मान सिंह ठाकुर को स्वागत क

धर्मशाला बस स्टैंड में एचआरटीसी चालक-परिचालक यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष मान सिंह ठाकुर को स्वागत क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed