फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Income of 50,000 poses a hurdle for Anganwadi applications.

Kangra News: आंगनबाड़ी के लिए आवेदन करने में 50 हजार रुपये की आय बाधा

Thu, 23 Jul 2026 01:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 23 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Income of 50,000 poses a hurdle for Anganwadi applications.
धर्मशाला। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के रिक्त 436 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया में 50 हजार रुपये वार्षिक पारिवारिक आय और 35 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा कई महिलाओं के लिए बाधा बन गई है। खासकर गरीब और विधवा महिलाओं को इससे सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना है कि वर्तमान में अधिकांश परिवारों की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक है। 35 वर्ष से अधिक आयु की विधवा और अन्य महिलाएं भी योग्यताएं पूरी करने के बावजूद भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो रही हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन की महासचिव लैज्या ठाकुर ने बताया कि आयु सीमा पहले की तरह 40 वर्ष करने की मांग के संबंध में सरकार को ज्ञापन भी सौंपा गया था लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

शाहपुर की इच्छुक महिला पूजा देवी और किरण वाला ने बताया कि उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद के लिए आवेदन किया था लेकिन 51 हजार रुपये की वार्षिक आय होने के कारण उनके आवेदन स्वीकार नहीं किए गए। पूजा देवी ने बताया कि उनके पति दुकानदारी करते हैं। उन्होंने स्वयं स्नातक तक शिक्षा प्राप्त की है। परिवार में कोई भी सरकारी कर्मचारी नहीं है। आय सीमा एक हजार रुपये अधिक होने के कारण आवेदन वापस कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
आंगनबाड़ी केंद्रों में आवेदन करने के लिए आयु सीमा और वार्षिक आय निदेशालय से निर्धारित की गई है। वर्तमान में पारिवारिक आय की परिस्थितियां बदल गई हैं लेकिन निदेशालय की ओर से आय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। -अशोक कुमार शर्मा, डीपीओ, महिला एवं बाल विकास विभाग कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed