सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Interviews for security guards and supervisors in Sujanpur tomorrow

Kangra News: सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार कल

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 09 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Interviews for security guards and supervisors in Sujanpur tomorrow
विज्ञापन
सुजानपुर/हमीरपुर। रोजगार उपकार्यालय सुजानपुर में जिले की निजी कंपनी सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 10 अप्रैल को साक्षात्कार लेगी।
Trending Videos

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि इन पदों के लिए 19 से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 54 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि अगर कोई युवा योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों व हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
वहीं, बद्दी की एक निजी कंपनी के प्लांट में अप्रेंटिस के 55 पदों को भरने के लिए 10 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए वर्ष 2022 से 2025 तक के पास आउट इलेक्ट्रिशियन, फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल ट्रेड के आईटीआई डिप्लोमा धारक पात्र हैं। आवेदकों की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed