{"_id":"6a46c5b2a4c79cb7760ed645","slug":"it-is-not-known-which-doctors-are-available-at-the-hospital-kangra-news-c-95-1-kng1045-242517-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अस्पताल में कौन डॉक्टर उपलब्ध, नहीं चल रहा पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अस्पताल में कौन डॉक्टर उपलब्ध, नहीं चल रहा पता
विज्ञापन
धर्मशाला अस्पताल में लंबे समय से अपडेट नहीं हुआ डाक्टरों के नाम का बोर्ड। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में मरीजों को डॉक्टरों की सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। अस्पताल परिसर में डॉक्टरों के नाम का लगा सूचना बोर्ड वर्षों से वैसे का वैसा ही है। रोजाना उसमें कोई अपडेट नहीं किया जाता। यह नहीं दर्शाया जा रहा कि कौन-कौन डॉक्टर उपलब्ध होंगे और कौन नहीं।
मरीजों को ओपीडी के बाहर लंबे इंतजार के बाद अंदर जाने पर पता चल रहा है कि विशेषज्ञ हैं या नहीं। सबसे ज्यादा परेशानी गायनी विभाग में देखने को मिल रही है। यहां ओपीडी के बाहर अब भी उसी महिला चिकित्सक का नाम अंकित है जिनका करीब एक माह पहले तबादला हो चुका है। नाम पट्टिका नहीं हटाई गई है। इससे उपचार के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को बार-बार पूछताछ करनी पड़ रही है। सूचना बोर्डों की अनदेखी अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। बोर्ड पर कई चिकित्सकों के नाम की प्लेट तक नहीं है।
............
मामला ध्यान में आया है। इसके लिए स्टाफ को निर्देश दिए जाएंगे कि सूचना बोर्ड को अपडेट किया जाए। रही बात गायनी ओपीडी के बाहर डॉक्टर की नेम प्लेट की तो उसे हटा दिया जाएगा। -डॉ. अनुराधा शर्मा, एमएस, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला