{"_id":"69c7ce7db9e268fcc40227e0","slug":"kangra-did-not-get-food-van-in-this-financial-year-kangra-news-c-95-1-kng1005-226575-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: इस वित्तीय वर्ष में कांगड़ा को नहीं मिली फूड वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: इस वित्तीय वर्ष में कांगड़ा को नहीं मिली फूड वैन
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 29 Mar 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआरडीए ने चार खंडों के लिए फूड वैन के लिए भेजा है प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। जिले के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को इस वित्तीय वर्ष में फूड वैन की सुविधा नहीं मिल पाई है, इससे स्वयं सहायता समूहों में निराशा है। अब नए वित्तीय वर्ष में महिलाओं में एक बार फिर स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद जगी है। इन फूड वैन में महिलाओं की ओर से पारंपरिक व्यंजन तैयार कर परोसे जाने हैं। इससे स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही आमदनी में भी वृद्धि होगी।
जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ने वर्ष 2025 में जिले के चार विकास खंडों के लिए फूड वैन का प्रस्ताव तैयार कर भेजा है। इसमें धर्मशाला, नगरोटा-सूरियां, भवारना और नूरपुर के पर्यटन स्थल शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके लिए आय के नए साधन उपलब्ध कराना है।
बॉक्स:
मार्च में योजना शुरू होने की थी उम्मीद
जिला ग्रामीण विकास विभाग को मार्च में योजना शुरू होने की उम्मीद थी। लेकिन मार्च में योजना पूरी नहीं हो पाई। फूड वैन के लिए 50 फीसदी फंड प्रदेश सरकार, जबकि 50 फीसदी फंड सामुदायिक निवेश फंड के तहत केंद्र से आता है। सरकार व विभाग की ओर से महिलाओं के लिए विशेष फंड का प्रबंध करना महिलाओं को सशक्त बनाना है।
कोट्स
प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही योजना को धरातल पर उतारा जाएगा, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ मिल सके।
- भानु प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी
Trending Videos