{"_id":"6a6ad4e263d61793bf0dd9d5","slug":"kangra-karnghat-haroti-khad-unknown-dead-body-found-lambagaon-police-investigation-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कर्णघट में खड्ड किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कर्णघट में खड्ड किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी
Thu, 30 Jul 2026 10:06 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 30 Jul 2026 10:06 AM IST
सार
कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर उपमंडल की कर्णघट पंचायत में हरोटी खड्ड के किनारे गुरुवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पशु चराने गए ग्रामीण ने शव देखकर पंचायत प्रधान और पुलिस को सूचना दी। लंबागांव पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
कर्णघट की हरोटी खड्ड के किनारे मिला अज्ञात शव।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत कर्णघट में गुरुवार सुबह हरोटी खड्ड के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही लंबागांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:30 बजे स्थानीय निवासी तुलसीराम पशु चराने के लिए हरोटी खड्ड की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर खड्ड के किनारे पड़े एक शव पर पड़ी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पंचायत प्रधान दीपराज को दी। पंचायत प्रधान ने बिना देर किए लंबागांव पुलिस थाना को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कुलदीप सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि शव पानी के बहाव के साथ किसी अन्य स्थान से बहकर यहां पहुंचा हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोग मृतक की पहचान और मौत के कारणों को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक इंतजार करने की अपील की है।