{"_id":"6a5637b2a45fd1c1b202c77d","slug":"kangra-zila-parishad-may-get-its-chairperson-and-vice-chairperson-on-july-20-kangra-news-c-95-1-ssml1021-244817-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जिला परिषद कांगड़ा को 20 जुलाई को मिल सकते हैं अध्यक्ष-उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जिला परिषद कांगड़ा को 20 जुलाई को मिल सकते हैं अध्यक्ष-उपाध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। लंबे समय से खाली चल रहे जिला परिषद कांगड़ा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर 20 जुलाई को चुनाव हो सकता है। जिला प्रशासन ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए नवनिर्वाचित सदस्यों की बैठक बुलाई है। 54 वार्डों वाली जिला परिषद में चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने के लिए पहली बैठक में नियमों के अनुसार कम से कम दो-तिहाई यानी 36 सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।
कोरम पूरा होने के बाद ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी। इस बार जिला परिषद कांगड़ा का अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) महिला के लिए आरक्षित है। ऐसे में इस वर्ग से निर्वाचित महिला सदस्य ही अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकेंगी। दूसरी ओर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कब्जा करने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दल सियासी जोड़-तोड़ में जुट गए हैं।
दोनों ही दलों के शीर्ष नेता अपने-अपने साथ बहुमत होने का दावा कर रहे हैं। अब चुनाव की तिथि घोषित होने से जिला परिषद को नया नेतृत्व मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। उल्लेखनीय है कि जिला कांगड़ा में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव समय पर न करवाए जाने को लेकर भाजपा पूर्व में प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी जता चुकी है।