{"_id":"697f68e9e29c41e983063ceb","slug":"lambagaon-won-the-jaisinghpur-cricket-tournament-kangra-news-c-95-1-ssml1019-218633-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: लंबागांव ने जीता जयसिंहपुर क्रिकेट टूर्नामेंट, फाइनल में संघोल को आठ विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: लंबागांव ने जीता जयसिंहपुर क्रिकेट टूर्नामेंट, फाइनल में संघोल को आठ विकेट से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 02 Feb 2026 08:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। जयसिंहपुर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में लंबागांव की टीम ने संघोल को आठ विकेट से करारी शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। बारिश की बाधा के कारण मैच को घटाकर 15-15 ओवर का कर दिया गया था।
प्रतियोगिता के दौरान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए संघोल की टीम ने 15 ओवर में 96 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लंबागांव की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की। टीम ने मात्र 12 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 97 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रतियोगित के दौरान आईआरबी बटालियन जंगलबेरी के डीएसपी विकास धीमान ने बतौर मुख्य अतिथि विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विजेता लंबागांव टीम को 21,000 रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता संघोल को 15,000 रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा अक्षय को मैन ऑफ द मैच, जबकि अतुल को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाज गया। प्रतियोगिता के आयोजक हिमटेक बिल्डर्ज के एमडी अमित चौधरी ने बताया कि पांच जनवरी से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने अपना दम दिखाया। इस समापन अवसर पर पूर्व प्रधान कृष्णकांत धीमान सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
Trending Videos