सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Last rites of ASI Jeevan Kumar performed with military honors.

Kangra News: सैनिक सम्मान के साथ एएसआई जीवन कुमार का अंतिम संस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 17 Jun 2026 05:35 AM IST
विज्ञापन
Last rites of ASI Jeevan Kumar performed with military honors.
बरियाल के श्मशाघाट पर जीवन कुमार के पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी देते आईटीबीपी जवान। -संवाद
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। आईटीबीपी की पिथौरागढ़ यूनिट में तैनात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) जीवन कुमार का मंगलवार को उनके पैतृक गांव बरियाल के श्मशान घाट में पूर्ण सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 55 वर्षीय जीवन कुमार पिछले छह महीनों से गले के कैंसर से जूझ रहे थे। सोमवार को टांडा मेडिकल कॉलेज में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी चिता को भतीजे पंकज कुमार ने मुखाग्नि दी।

एएसआई जीवन कुमार जनवरी माह में दो महीने की छुट्टी पर घर आए थे, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती कराना पड़ा। जांच में गले के कैंसर की पुष्टि हुई थी। उनके निधन की सूचना मिलते ही आईटीबीपी के निरीक्षक करण सिंह के नेतृत्व में जवानों की टुकड़ी बरियाल पहुंची। जवानों ने तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को सलामी दी और सम्मान के साथ श्मशान घाट तक ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम संस्कार के दौरान आईटीबीपी अधिकारी करण सिंह और प्रशासन की ओर से नगरोटा सूरियां पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई योगेश कुमार ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जीवन कुमार अपने पीछे 92 वर्षीय वृद्ध मां विद्या देवी, पत्नी सुनीता देवी और दो बेटियों नेहा व अंकिता को छोड़ गए हैं। बड़ी बेटी नेहा विवाहित है, जबकि छोटी बेटी अभी स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed