सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ludhiana's chitta supplier arrested in Palampur

Kangra News: लुधियाना का चिट्टा सप्लायर पालमपुर में गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 18 Mar 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
Ludhiana's chitta supplier arrested in Palampur
विज्ञापन
जनवरी में 35 ग्राम चिट्टा बरामद होने के मामले में की कार्रवाई
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। जिला कांगड़ा पुलिस ने पालपमुर के रोडी में 10 जनवरी को 35 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद करने के मामले में पंजाब के लुधियाना निवासी सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस टीम ने पालमपुर क्षेत्र में ही पकड़ा है। आरोपी लक्ष्य पठानिया मकान नंबर 1966, गली-04 इंदिरापुरी तजपुर रोड, लुधियाना और वर्तमान पता इंदु बाला मकान नंबर-61 ब्लाक ए-1, भामिन कलां, डाकघर मुंडिया कंला, जिला लुधियाना, पंजाब को इस मामले में गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार 10 जनवरी 2026 को पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आदित्य बरयाल निवासी गांव रोडी तहसील पालमपुर को रोडी के पास 35 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पूछताछ के दौरान उसने बताया था कि यह चिट्टा उसने लक्ष्य पठानिया से खरीदा था। इसके बाद अन्य साक्ष्यों को खंगालने के बाद सप्लायर लक्ष्य को गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने चिट्टा सप्लायर लक्ष्य पठानिया को पालमपुर क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed