{"_id":"6a31aabd85b16831b90e943b","slug":"major-somnath-sharmas-team-wins-volleyball-competition-kangra-news-c-95-1-kng1044-239754-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में मेजर सोमनाथ शर्मा की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में मेजर सोमनाथ शर्मा की टीम विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धर्मशाला। योल खंड के नरवाना में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में मेजर सोमनाथ शर्मा टीम विजेता और छत्रपति शिवाजी महाराज (योल) टीम उपविजेता रही। विष्णुगिरी स्मारक समिति कांगड़ा की ओर से युवा शारीरिक एवं खेलकूद कार्यक्रम के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में 22 टीमों के करीब 160 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष ने किया। रोमांचक मुकाबलों के बाद विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। सभी खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। समापन समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हिमाचल प्रांत व्यवस्था प्रमुख मनोज शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पंच परिवर्तन और नागरिक कर्तव्यों के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में योल खंड कार्यवाह नरेंद्र, निकेश, राजिंद्र, अरुण, अनिल, राकेश, अजय और सतीश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।