{"_id":"6a32a7e9d13c98156f07be81","slug":"man-dies-after-falling-from-tree-while-cutting-cattle-fodder-kangra-news-c-95-1-ssml1021-240063-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पशुओं का चारा काटते पेड़ से गिरकर घायल हुए व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पशुओं का चारा काटते पेड़ से गिरकर घायल हुए व्यक्ति की मौत
Thu, 18 Jun 2026 07:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 18 Jun 2026 07:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाली (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत पंचायत आंबल ठेहडू में पेड़ से गिरकर घायल हुए एक व्यक्ति की बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान रमेश कुमार शर्मा (63) पुत्र जैसी राम निवासी भलेरा के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रमेश कुमार शर्मा बीते 14 जून को सुबह करीब 9:30 बजे अपने घर के समीप ही पशुओं के लिए चारा काटने के उद्देश्य से एक पेड़ पर चढ़ा था। इस दौरान अचानक पैर फिसलने के कारण वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर ले गए, जहां वह उपचाराधीन था। बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।
एएसपी नूरपुर धर्म चंद ने बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, गांववासियों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि मृतक का परिवार काफी गरीब है, इसलिए उन्हें जल्द से जल्द उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। संवाद