फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Mega job fair kicks off at the children's fair; 458 youths secure employment.

Kangra News: बाल मेले में मेगा रोजगार मेले का आगाज, 458 युवाओं को मिली नौकरी

Sat, 25 Jul 2026 07:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 25 Jul 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
Mega job fair kicks off at the children's fair; 458 youths secure employment.
1137 युवाओं ने कराया पंजीकरण, आज भी जारी रहेगा रोजगार मेला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। बाल मेले के दूसरे दिन शनिवार को नगरोटा बगवां डिग्री कॉलेज परिसर में मेगा रोजगार मेले का शुभारंभ हुआ। राज्यसभा सांसद एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि रोजगार मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर चंबा विधायक नीरज नय्यर, विधायक आरएस बाली, पूर्व विधायक सुरिंद्र काकू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
दो दिवसीय रोजगार मेले में नौकरी की तलाश में बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। युवाओं ने पंजीकरण के लिए लंबी कतारों में खड़े होकर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाया। देश की कई प्रतिष्ठित निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं के साक्षात्कार लिए और योग्यता के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन

आयोजन समन्वयक अमित सूद ने बताया कि शनिवार को करीब 1137 युवाओं ने रोजगार मेले में पंजीकरण करवाया। इनमें से 458 युवाओं का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया है, जबकि 194 युवाओं को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रोजगार मेला 26 जुलाई को भी जारी रहेगा। विधायक आरएस बाली ने क्षेत्र के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।


26 और 27 जुलाई को लगेगा मेगा मेडिकल कैंप
विधायक आरएस बाली ने बताया कि बाल विद्यालय के प्रांगण में 26 और 27 जुलाई को मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। इन दो दिनों में गांधी मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, वरिष्ठ मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विक्रमादित्य सिंह, राजेश धर्माणी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार सहित अन्य नेता भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed