फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Memorandum submitted for the installation of crash barriers on the roads of Khundian.

Kangra News: खुंडियां की सड़कों पर क्रैश बैरियर लगाने के लिए भेजा ज्ञापन

Fri, 26 Jun 2026 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 26 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted for the installation of crash barriers on the roads of Khundian.
खुंडियां (कांगड़ा)। उपमंडल ज्वालामुखी की तहसील खुंडियां में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रबुद्ध समाज, पूर्व सैनिक लीग खुंडियां और विकास सभा ने चिंता जताई है। तीनों संगठनों के प्रतिनिधियों ने कार्यवाहक एसडीएम ज्वालामुखी अंशु चंदेल के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर क्षेत्र की सड़कों पर क्रैश बैरियर और पैरापिट लगाने की मांग की।
विज्ञापन

संगठनों का कहना है कि तहसील खुंडियां और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों की अधिकांश सड़कों पर पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध नहीं हैं। इसके चलते लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। एक जून को मरीन कमांडो एवं शौर्य चक्र से सम्मानित अमित सिंह राणा के वाहन के गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई थी। सोमवार को लगड़ू क्षेत्र में एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे जा गिरी थी।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक लीग खुंडियां के चेयरमैन रिटायर्ड कर्नल एमएस राणा ने कहा कि आसपास के विधानसभा क्षेत्रों की सड़कों पर पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं लेकिन खुंडियां तहसील की सड़कों पर ऐसे इंतजाम नदारद हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed