सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Migratory bird count to be held in Pong today

Kangra News: पौंग में आज होगी प्रवासी पक्षियों की गणना

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Migratory bird count to be held in Pong today
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। पौंग झील में प्रवासी पक्षियों की रविवार को वार्षिक गणना की जाएगी। शनिवार को मुख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी विभाग उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला सरोज भाई पटेल के नेतृत्व में सभी सहयोगियों के साथ नगरोटा सूरियां में बैठक की गई। इसमें 95 पक्षी विशेषज्ञों और विभाग के कर्मियों ने भाग लिया और पक्षी गणना के लिए 25 टीमों का गठन किया गया। सुबह आठ बजे से प्रवासी पक्षियों सहित स्थानीय प्रजातियों के पक्षियों की गणना करेंगे और शाम को रिपोर्ट इंटरप्रीटेशन केंद्र नगरोटा सूरियां में वन्यप्राणी विभाग को देंगे। झील में पहुंचे दो प्रजातियों के स्टेपी ग्रे श्राइक और येलो ब्रेस्ट बंटिंग की भी आधिकारिक पहचान होगी। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed