{"_id":"69cc2b0117d9671ff8027d51","slug":"modern-public-school-launches-cricket-academy-kangra-news-c-95-1-ssml1008-227268-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: आधुनिक पब्लिक स्कूल में क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: आधुनिक पब्लिक स्कूल में क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
योल (कांगड़ा)। आधुनिक पब्लिक स्कूल सिद्धबाड़ी में मंगलवार को क्रिकेट अकादमी “इनिंग्स अन्वेल्ड” का उद्घाटन हुआ। बीसीसीआई के जूनियर नेशनल सिलेक्टर कृष्ण मोहन ने बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से बच्चे न केवल सपनों को साकार कर सकेंगे बल्कि अनुशासन व मेहनत को भी जिंदगी का हिस्सा बना पाएंगे। इस अकादमी में बच्चों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। विशिष्ट अतिथि अरविंद अबरोल ने अकादमी को तीन क्रिकेट किट भी प्रदान कीं। इससे पहले स्कूल के निदेशक कैप्टन संजय श्रोत्री, प्रिंसिपल अंजलि डोगरा और मैनेजर नीलम श्रोत्री ने मुख्य अतिथि को समृति चिन्ह भेंट किया। स्कूल के चेयरमैन डॉ. प्रशांत रामपाल ने स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों और पीटीए सदस्यों को सम्मानित किया। संवाद
Trending Videos