सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   National conference begins at Minerva College

Kangra News: मिनर्वा कॉलेज में राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 28 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
National conference begins at Minerva College
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। मिनर्वा पीजी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स इंदौरा में 21वीं सदी: अवसर और चुनौतियां विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू हुआ। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सस्टेनेबल प्लेनेट की अवधारणा को केंद्र में रखते हुए 21वीं सदी में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और संयुक्त राष्ट्र के 17 सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में अवसरों और चुनौतियों पर विचार-विमर्श करना रहा। मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. एसके मेहता (पूर्व कुलपति, लद्दाख विवि) और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. बलबीर सिंह कैथ (एनआईटी जालंधर) शामिल हुए। मुख्य वक्ता प्रो. डीआर ठाकुर (निदेशक, एचआरडीसी, एचपीयू शिमला) ने वर्तमान में सतत विकास की आवश्यकता पर जोर दिया। मिनर्वा ग्रुप ऑफ कॉलेज के चीफ पैटर्न डॉ. गोपाल सक्सेना की पुस्तक इंडियन एजुकेशन सिस्टम का लोकार्पण किया गया। प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जरनैल सिंह पटियाल ने अतिथियों का स्वागत किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि ऐसे सम्मेलन विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को नई दिशा प्रदान करते हैं। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed