सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The rush to get nomination documents is leaving ticket aspirants sweating.

Kangra News: नामांकन के लिए दस्तावेजों की भागदौड़ में छूट रहे टिकट के चाहवानों के पसीने

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
The rush to get nomination documents is leaving ticket aspirants sweating.
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला और पालमपुर के चुनावी दंगल के लिए सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने में अब महज एक दिन शेष है। इसके चलते संभावित प्रत्याशी अपने दस्तावेज पूरे करने के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 29, 30 अप्रैल और 2 मई को भरे जाएंगे।
Trending Videos

प्रत्याशियों के लिए नामांकन पत्र के साथ विभिन्न विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) और अदेय प्रमाण पत्र लगाना अनिवार्य है। बिजली बोर्ड और जल शक्ति विभाग में एनओसी के लिए सुबह से ही भीड़ देखी जा रही है, हालांकि यहां प्रक्रिया सुचारू है। असली चुनौती चरित्र, बोनाफाइड और आरक्षित श्रेणी प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सत्यापन और पटवारी की रिपोर्ट के लिए प्रत्याशियों को दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। स्थानीय निवासी सुरेश कुमार, शेखर, सुरेंद्र और विकास के अनुसार, चिलचिलाती धूप में यह भागदौड़ शारीरिक और मानसिक रूप से थका देने वाली साबित हो रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed